Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सामान्य बुखार से डराने वाली निजी संस्थाओं से सतर्क रहें : सीएम ममता

। मुख्यमंत्री ने निजी अस्पतालों और कुछ संस्थानों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ निजी चक्र हैं, जो पैसे कमाने के लिए लोगों को डराने का काम कर रहे हैं। थोड़े से बुखार को भी खतरनाक बताकर भय फैलाया जा रहा है। लोगों को इनसे सतर्क रहने की जरूरत है।

07 Jan 2025

सामान्य बुखार से डराने वाली निजी संस्थाओं से सतर्क रहें : सीएम ममता

कोलकाता। चीन में हाल ही में ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) के एक स्वरूप का संक्रमण बढ़ा है, जिससे भारत समेत अन्य देशों में चिंता बढ़ी है। इस बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस वायरस को लेकर राज्य के लोगों को आश्वस्त किया है। उन्होंने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है और राज्य सरकार इस स्थिति पर नजर रखे हुए है। मंगलवार को गंगासागर से लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने कोलकाता में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि एचएमपीवी वायरस को लेकर चिंता की कोई वजह नहीं है। अगर किसी भी प्रकार की गंभीर स्थिति उत्पन्न होती है, तो हम खुद आपको इसकी जानकारी देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन ने इस वायरस और इसके संक्रमण को लेकर पहले ही जरूरी कदम उठा लिए हैं। मुख्यमंत्री ने निजी अस्पतालों और कुछ संस्थानों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ निजी चक्र हैं, जो पैसे कमाने के लिए लोगों को डराने का काम कर रहे हैं। थोड़े से बुखार को भी खतरनाक बताकर भय फैलाया जा रहा है। लोगों को इनसे सतर्क रहने की जरूरत है।

चीन में एचएमपीवी वायरस के संक्रमण के मामलों के बाद भारत में भी इसके कुछ मामले सामने आए हैं। सबसे पहले बेंगलुरु के दो बच्चों (आठ महीने और तीन महीने के) में यह वायरस पाया गया। इसके बाद अहमदाबाद, मुंबई और कोलकाता में भी बच्चों में एचएमपीवी संक्रमण के मामले मिले हैं। मंगलवार को महाराष्ट्र में भी दो बच्चों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। केंद्र सरकार ने वायरस को लेकर राज्यों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों के साथ बैठक की और श्वसन संबंधी बीमारियों पर कड़ी नजर रखने का सुझाव दिया। साथ ही, आम लोगों को घबराने के बजाय सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी लोगों से इन सावधानियों का पालन करने की अपील की है और राज्य में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी का भरोसा दिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सामान्य बुखार से डराने वाली निजी संस्थाओं से सतर्क रहें : सी
। मुख्यमंत्री ने निजी अस्पतालों और कुछ संस्थानों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ निजी चक्र हैं, जो पैसे कमाने के लिए लोगों को डराने का काम कर रहे हैं। थोड़े से ब





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News